Citizen Journalist
इंडियान्यूज़पोस्ट.कॉम एक इंटरएक्टिव वेबसाइट है.
न्यूज़ न सिर्फ़ पढ़ें बल्कि लिखें भी. जिम्मेदारी के साथ लिखें और एक निष्पक्ष और जिम्मेदार नागरिक पत्रकार यानि सिटिज़न जर्नलिस्ट बनें. इंडियान्यूज़पोस्ट.कॉम द्वारा दिए गए विषयों पर ही लिखें. स्टोरी लिखते समय यह ध्यान रखें की आपकी स्टोरी अच्छी कैसे हो सकती है. लिखनें के बाद स्टोरी को पढ़ें ज़रूर. ख़ुद एडिट करें. इंडियान्यूज़पोस्ट.कॉम के लिए सभी स्टोरी को एडिट करना सम्भव नहीं है. इसलिए कॉपी बिल्कुल साफ़ होनी चाहिए. फायनल एडिट के बाद ही स्टोरी सबमिट करें. आपकी स्टोरी ४०० शब्दों से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए. इंडियान्यूज़पोस्ट.कॉम को संपादन और साईट पर प्रकाशन का पूरा अधिकार होगा. लेख के साथ लगे फोटो का २०-३० शब्दों में कैप्शन ज़रूर दें. सबमिट फॉर्म में फिलहाल वीडियो एटैच करने की सुविधा नहीं है.
कौन, क्या, कहाँ, क्यों, और कैसे-- स्टोरी में इन बुनियादी बातों का ख्याल रखें. स्टोरी सही और निष्पक्ष हो. रीडर के साथ तालमेल बनाने के लिए स्टोरी को स्वाभाविक रूप से दिलचस्प बनायें. भाषा सरल हो ताकि रीडर आपकी बातों और भावनाओं को आसानी से समझ सकें. स्टोरी को लय में आगे बढायें. रीडर की जिज्ञासा का रखें ख्याल. शब्द-चित्र और शब्द-ध्वनि से आप रीडर तक अपनी भावनाओं को सरलता से पहुँचा सकेंगे. टेक्स्ट के साथ फोटो भी डालें. क्वालिटी फोटो के लिए फोटोग्राफी की तकनीक सीख लें.
स्टोरी आपकी, जिम्मेदारी आपकी. इंडियान्यूज़पोस्ट.कॉम की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी. इसलिए आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझें और निभाएं. स्टोरी के कंटेंट में किसी भी प्रकार की अभद्रता को बर्दाश्त नही किया जाएगा. कॉपीराइट का उल्लंघन कभी न करें. एक ही स्टोरी को बार-बार अपलोड न करें. यदि आप नियमों और शर्तों का उल्लंघन करते हैं तो बिना किसी सूचना के आपको हमेशा केलिए बैन कर दिया जाएगा. उम्मीद है कि आप स्व-अनुशासन का पालन करते हुए एक सुलझे,निष्पक्ष और जिम्मेदार सिटिज़न जर्नलिस्ट होने का परिचय देंगें.
