हिन्दी

  1. क्या आप अपनी बात हिन्दी में कहना चाहते हैं? हाँ, तो सोचिये मत. बस लिखना शुरू कर दें. शुरू यूँ करें.
  2. सबसे पहले गूगल के इंडिक ट्रांसलिटरेशन लेखन टूल पर जायें. बॉक्स में रोमन में ही टाइप करना शुरू कर दें.
  3. गूगल के विकल्प के रूप में आप क्विल्पेड लेखन टूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  4. आप चाहें तो "राइट का" हिन्दी लेखन टूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  5. हिन्दी कलम से भी आप हिन्दी में लिखने की कोशिश कर सकते हैं.
  6. हिंदिनी का हिन्दी लेखन टूल चाहें तो आजमाएँ.
  7. इंडिया न्यूज़ पोस्ट . कॉम (आईएनपी) ने आपकी सुविधा के वास्ते सब्मिट पन्ने पर ही गूगल का इंडिक ट्रॅन्स्लिटरेशन बॉक्स लगा दिया है.  हिन्दी में लिखने का आपके लिए यह सबसे सरल उपाय हो सकता है. सब्मिट स्टोरी पन्ने पर जाएँ. बॉक्स में लिखें और सब्मिट बॉक्स में स्टोरी पेस्ट कर दें. 
  8. हिन्दी में लिखने के लिए हिन्दी शब्द को रोमन लिपि में लिखें. उदाहरण के लिए यदि क्या समाचार है? लिखना है तो रोमन में टाइप करें- Kya samachar hai? रोमन में शब्द लिखने के बाद स्पेस दें. लिखा हुआ शब्द नागिरी में बदल जाएगा.
  9. थोडी गलती रहने पर आप शब्द के पास "बैकस्पेस" दबायें. कुछ विकल्प आयेंगें, उनमें से उचित शब्द आप चुन सकते हैं.  
  10.  उसके बाद अपने लेख को सलेक्ट (कंट्रोल+ऐ) करें और कंट्रोल+सी दबाकर कॉपी कर लें. फिर "सबमिट स्टोरी" में पेस्ट (कंट्रोल+वी) कर दें. अंत में सबमिट बटन क्लिक करें. आपकी स्टोरी इंडिया न्यूज़ पोस्ट एडमीन तक पहुँच जायेगी.
  11. इंग्लिश के किसी शब्द का हिन्दी में अर्थ ढूंढने के लिए  शब्दकोष.कॉम की सहायता ले सकते हैं. साईट खोलें. इंग्लिश का  शब्द डालें. सर्च क्लिक करें. अर्थ आपके सामने होगा.
  12. हिन्दी व्याकरण, मुहावरे और लोकोक्तियों की जानकारी के लिए आप इस पन्ने को खोलें.
  13. मंगल फ़ॉन्ट को इनस्टॉल करना आप यहाँ सीख सकते हैं.
  14. देवनागिरी फॉंट्स में यदि आपकी गहरी दिलचस्पी हो तो आप विस्तृत जानकारी के लिए एलनवूड की वेबसाइट और वाज़ू जापान की यूनिकोड गॅलरी का अवश्य आनंद लें. और हाँ, साऊथ एशिया लॅंग्वेज रीसोर्स सेंटर जाना हरगिज़ न भूलें. साथ ही पेन्न स्टेट्स का साऊथ एशिया कंप्यूटिंग इन्फर्मेशन पन्ना भी पलटना न भूलें.
  15. हिन्दी के बारे में ज़्यादा जानकारी के वास्ते विकिपीडिया के पन्ने पलट सकते हैं.
  16. आइए जानें यूनिकोड क्या है?
  17. यहाँ है इंडिक टाइपराइटर.
  18. हिन्दी ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड : सर्च के लिए आप हिन्दी में ही शब्द लिख कर डाल सकते हैं. गूगल शीघ्र ही आपकी जानकारी की बातें निकाल देगा. इस गजट को अपने आइ-गूगल पर रख सकते हैं.